Lenskart IPO 2025:लेंसकार्ट को SEBI की मंजूरी
Lenskart IPO 2025 : भारत की अग्रणी आईवियर कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) को अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल गई है। गुरुग्राम स्थित यह कंपनी अगले कुछ हफ्तों में अपना अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लेंसकार्ट नवंबर 2025 के मध्य में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग करने की योजना बना रही है। ₹8,876 करोड़ जुटाने की तैयारी, नवंबर में हो सकती है IPO लिस्टिंग
लेंसकार्ट ने जुलाई 2025 में SEBI के पास अपना ड्राफ्ट पेपर (DRHP) दाखिल किया था। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक हुआ, तो यह IPO इस साल भारत की नई डिजिटल कंपनियों में सबसे बड़ा IPO साबित हो सकता है।
₹8,876 करोड़ फंड जुटाने की योजना
Lenskart IPO 2025:रिपोर्ट के मुताबिक, लेंसकार्ट करीब 10 बिलियन डॉलर (लगभग ₹88,764 करोड़) की वैल्यूएशन पर 1 बिलियन डॉलर (₹8,876 करोड़) जुटाने की योजना बना रही है। यह टाटा कैपिटल और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद इस साल का तीसरा सबसे बड़ा IPO होगा।
यह IPO फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिश्रण होगा। कंपनी लगभग 13.22 करोड़ शेयर जारी करेगी, जिनमें से ₹2,150 करोड़ मूल्य के नए शेयर शामिल होंगे। वहीं, कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर — पीयूष बंसल, नेहा बंसल, अमित चौधरी और अन्य — अपनी हिस्सेदारी OFS के ज़रिए बेचेंगे।
IPO से जुटाए फंड का उपयोग
लेंसकार्ट इस IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग अपने रिटेल नेटवर्क विस्तार और स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स में करेगी।
- 272 करोड़ रुपए से भारत में नए स्टोर्स खोले जाएंगे।
- 591 करोड़ रुपए मौजूदा 2,700 से अधिक स्टोर्स के किराए, लीज़ और संचालन पर खर्च किए जाएंगे।
- कंपनी टेक्नोलॉजी अपग्रेड, ब्रांड मार्केटिंग, संभावित अधिग्रहण और CoCo (Company Operated Company Owned) स्टोर्स को लीज पर लेने में भी फंड खर्च करेगी।
- इसके अलावा यह राशि टेक इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और ब्रांड अवेयरनेस बढ़ाने में उपयोग होगी।
IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर
इस IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली इंडिया, एवेंडस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, एक्सिस कैपिटल, और इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर (BRLMs) नियुक्त किया गया है।
वित्त वर्ष 2025 में ₹297 करोड़ का मुनाफा
Lenskart IPO 2025:लेंसकार्ट ने वित्त वर्ष 2025 (FY25) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस साल ₹297 करोड़ का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले वर्ष (FY24) में उसे ₹10 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू भी 22% बढ़कर ₹6,625 करोड़ हो गया, जो पहले ₹5,428 करोड़ था।
FY25 में 105 नए कलेक्शन लॉन्च
Lenskart IPO 2025:लेंसकार्ट ने वित्त वर्ष 2025 में दुनिया भर में 105 नए कलेक्शन लॉन्च किए और कुल 1.241 करोड़ ग्राहकों को 2.72 करोड़ आईवियर यूनिट्स बेचीं। कंपनी के ऐप डाउनलोड्स 100 मिलियन से अधिक हो गए हैं, जबकि वेबसाइट पर 104.97 मिलियन विजिटर दर्ज किए गए। वर्तमान में लेंसकार्ट 2,723 स्टोर्स संचालित कर रही है।
2024 में कंपनी की वैल्यूएशन थी $5 बिलियन
Lenskart IPO 2025:पिछले साल जून 2024 में लेंसकार्ट ने $5 बिलियन वैल्यूएशन पर $200 मिलियन (₹1,775 करोड़) का फंड रेज किया था। कंपनी भारतीय आईवियर मार्केट की सबसे बड़ी खिलाड़ी बन चुकी है और थाईलैंड जैसे विदेशी बाजारों में भी तेज़ी से विस्तार कर रही है।
लेंसकार्ट की शुरुआत और सफर
लेंसकार्ट की स्थापना 2010 में पीयूष बंसल और उनके साथियों ने की थी। 2008 में कंपनी की नींव रखी गई और 2010 में यह एक ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के रूप में शुरू हुई। 2013 में लेंसकार्ट ने अपना पहला रिटेल आउटलेट खोला था।
शुरुआत में कंपनी के पास लेंसकार्ट, ज्यूलकार्ट, बैगकार्ट और वॉचकार्ट जैसी वेबसाइट्स थीं। बाद में चश्मे के क्षेत्र में अपार संभावनाएं देखते हुए फाउंडर्स ने पूरा फोकस लेंसकार्ट पर केंद्रित किया।
IPO क्या होता है?
Lenskart IPO 2025:जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर आम जनता को बेचती है, तो इसे इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) कहा जाता है। यह कंपनियों के लिए पूंजी जुटाने का तरीका होता है ताकि वे अपने कारोबार का विस्तार कर सकें। इसमें कंपनी नए शेयर जारी करके या मौजूदा हिस्सेदारी बेचकर पैसा जुटाती है।
Lenskart IPO 2025:लेंसकार्ट का IPO भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है। यह न केवल भारत की नई टेक कंपनियों में निवेशकों का विश्वास बढ़ाएगा, बल्कि भारतीय रिटेल और ई-कॉमर्स सेक्टर में एक नए दौर की शुरुआत करेगा।
यह भी पढ़ें:-बैंक चेक अब कुछ ही घंटों में क्लियर होंगे

Lenskart IPO 2025